WHAT IS COMPURER ? (कंप्यूटर क्या है ? कंप्यूटर की पूरी जानकारी हिंदी में )

कंप्यूटर क्या है ? 


कंप्यूटर एक बिजली से चलने वाला डिवाइस है जो इनपुट किये गये डेटा को प्रोसेस करके हमे रिजल्ट प्रदान करता है इसका मतलब है की कंप्यूटर एक ऐसी मशीन है जो हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करती है हम कंप्यूटर का इस्तेमाल टाइप करने के लिए ,ईमेल भेजने ,गेम खेलने ,इन्टरनेट चलाने,अलग अलग प्रकार के सॉफ्टवेर चलाने  के लिए करते हैं 
कंप्यूटर यूजर के द्वारा इनपुट किये गये डाटा को प्रोसेस करता है और हमें आउटपुट रिजल्ट के रूप में प्रदान करता है 

WHAT IS COMPURER ? (कंप्यूटर क्या है ? कंप्यूटर की पूरी जानकारी हिंदी में )




कंप्यूटर शब्द अंग्रेजी भाषा के कंप्यूट शब्द से बना है जिसका अर्थ होता है "गणना करना
जिसका मतलब होता है की कंप्यूटर एक गणना करने वाली मशीन है आजकल इसका क्षेत्र अत्यंत व्यापक हो चूका है अर्थात आजकल मशीन की सहायता से बहुत सारे काम किये जा सकते है कंप्यूटर में बहुत सारी विशेषताएं होती है जैसे :-हाई स्टोरेज (अर्थात बहुत सारे डेटा को स्टोर कर सकते है )
गति (कंप्यूटर की स्पीड बहुत ज्यादा होती है )
ऑटोमेशन (अपने आप कार्य करता है )
कैपेसिटी (बहुत ज्यादा काम कर सकता है )
शुद्धता (कंप्यूटर सही रिजल्ट देता है जब तक उसे गलत इनपुट नही देते )
रिलायबिलिटी (कंप्यूटर के द्वारा दिए गये रिजल्ट विश्वास के योग्य होते हैं 



फुल फॉर्म ऑफ़ कंप्यूटर 

C – Commonly
O – Operating
M – Machine
P – Particularly
U – Used in
T – Technology
E – Education and
R – Research



आजकल कंप्यूटर का उपयोग हर फील्ड में हो रहा है जैसे - स्कूल ,कॉलेज ,रेलवे स्टेशन ,उद्योग ,फिल्म निर्माण आदि आजकल ऑनलाइन टिकेट बुकिंग और बैंक में भी सभी काम कंप्यूटर के द्वारा होने लगा है 



कंप्यूटर को सिखने से पहले दो चीजों के बारे में बता होना चाहिए 
हार्डवेयर और सॉफ्टवेर 
कंप्यूटर के दो पार्ट्स होते हैं 

हार्डवेयर 
हार्डवेयर कंप्यूटर का वो हिस्सा है जिनसे मिलकर कंप्यूटर बनता है अर्थात कंप्यूटर के वो पार्ट जिनको हम छु सकते हैं और देख सकते हैं जैसे:- कीबोर्ड ,माउस 
कंप्यूटर हार्डवेयर में आन्तरिक हिस्सों को भी शामिल किया जाता है 

WHAT IS COMPURER ? (कंप्यूटर क्या है ? कंप्यूटर की पूरी जानकारी हिंदी में )



सॉफ्टवेर  
सॉफ्टवेर निर्देशों का कोई सेट होता है जो कंप्यूटर को कमांड देता है अर्थात हार्डवेयर से कम करवाता है 
उदाहरन के लिए :- कंप्यूटर में नेट चलाने के लिए एक ब्राउज़र की आवश्यकता होती है जो की एक सॉफ्टवेर है 
इसकी तरह कंप्यूटर में टाइपिंग सिखने के लिए एक टाइपिंग सॉफ्टवेर की जरूरत होती है 
सॉफ्टवेर के कुछ उदाहरन इस प्रकार है :- MS OFFICE,CHROME,ENTERNET EXPLORER,PAINT, VLC MEDIA PLAYER 





TYPE OF COMPUTER (COMPUTER के प्रकार )

DESKTOP COMPUTER 
डेस्कटॉप कंप्यूटर एक ऐसा कंप्यूटर होता है जो एक डेस्क पर रखा होता है इसका प्रयोग हम घर स्कुल और ऑफिस में करते है इसे पर्सनल कंप्यूटर भी कहा जाता है 
डेस्कटॉप कंप्यूटर एक माउस ,कीबोर्ड और CPU और मॉनिटर के साथ मिलकर बना होता है 

लैपटॉप कंप्यूटर 
यह एक पोर्टेबल कंप्यूटर होता है जिसे कही भी उठाकर ले जाया जा सकता है यह बैट्री से चलने वाला कंप्यूटर होता है आज कल लैपटॉप का अधिक प्रचलित है 

टेबलेट कंप्यूटर 
यह एक हैण्डहेल्ड कंप्यूटर है अर्थात जो  आसानी से हाथ में ऑपरेट किया जा सकता है कीबोर्ड और माउस की बजाय इसमें टच का प्रयोग किया जाता है 

सर्वर कंप्यूटर 
सर्वर भी एक कंप्यूटर होता है जो की दुसरे कंप्यूटर को जानकारी प्रदान करता है उदाहरन के लिए जब हम नेट पर कुछ सर्च करते है वो इनफार्मेशन सर्वर पर स्टोर होती है 


कंप्यूटर की विशेषताएं 
  • स्पीड - कंप्यूटर बहुत तेज स्पीड में काम करता है 
  • स्वचालन - कंप्यूटर अपने काम को अंपने आप पूरा करता है 
  • शुद्धता - कंप्यूटर बहुत ही शुद्धता के साथ काम करता है 
  • सर्वभोमिकता - एक से ज्यादा फील्ड में इसका उपयोग किया जा सकता है जैसे स्कूल ,बैंक ,बिज़नस ,एअरपोर्ट आदि 
  • हाई स्टोरेज कैपेसिटी - बहुत सारे डाटा को स्टोर करता है 
  • कर्मठता - यह अपने काम में कोई कमी नही आने देता सही रिजल्ट देता है और कभी थकता नही है 
  • विश्वशनियता - कंप्यूटर द्वारा दिए गये रिजल्ट विश्वाश के योग्य होते हीन 
  • याद रखने की क्षमता - कंप्यूटर बहुत सारे डेटा को स्टोर कर सकता है आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सकता है